रणबीर कपूर का flashback, परदे पर जियेंगे 60 का दशक
रणबीर की नई फिल्म बॉम्बे वेलवेट रिलीज़ के पहले लास्ट तैयारी कर रही है। अनुराग कश्यप के इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में कमी की कोई गुंजाइश नहीं है। फिलहाल तो अनुराग फिल्म के लिए एक प्रमोशनल गाना शूट करना चाहते हैं। हालांकि रणबीर अभी तमाशा और जग्गा जासूस की शूट में व्यस्त हैं पर उन्होंने सब शेड्यूल खिसका कर अनुराग के लिए समय निकाला है।
फिल्म में साठ के दशक के बम्बई को दिखाने की कवायद जारी है और रणबीर कपूर भी 60 के स्टाईल में रॉक एन रोल करते नजर आएंगे। अमित त्रिवेदी ने गाने का म्यूज़िक बना दिया है और इंतज़ार है तो रणबीर के शूट करने का।
बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का शर्मा जैज सिंगर बनी हैं और वे 35 किलो के शानदार गाउन में नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा के ग्रीन और गोल्ड गाउन को निहारिका भसीन खान ने डिजाइन किया है। इस सीन में अनुष्का क्लब में नजर आती हैं। इस गाउन को पहनने में उन्हें दो घंटे का समय लगा और दो असिस्टेंट्स ने इसे ले जाने में उनकी मदद की। खास यह कि उन्हें इसमें डांस नहीं करना था।
रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा अनुराग कश्यप बॉम्बे वेलवेट bombay velvet ranbir kapoor anushka sharma anurag kashyap karan johar


Click it and Unblock the Notifications
