PICS:विकेट गिरा कर बैंड बाजा बारात के लिए तैयार हैं विराट - अनुष्का?
मुंबई। तो क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बैंड बाजा बारात के लिए तैयार हैं? अब सवाल तो लाज़िमी है, जो विराट अनुष्का कुछ दिन पहले तक अपना रिश्ता (जो कि है या नहीं..पता नहीं!) छुपाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे थे, वही प्रेमी जोड़ा आजकल खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे की तर्ज पर शानदार चौके छक्के मार रहा है।
अभी हाल ही में अनुष्का विराट कोहली के आईएसएल मैच में चियर्स करने पहुंची और मीडिया गलियारों में तहलका मचा दिया। उससे पहले सुगबुगाहटों का दौर तब शुरू हुआ जब विराट कोहली की मम्मी अनुष्का शर्मा से मिलीं।
अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई के एक शानदार होटल में साथ डिनर करते देखे गए। उनके साथ अनुष्का के भाई भी थे। और तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा था कि तीनों बहुत खुश हैं।
कुछ दिन पहले कॉफी विद करन में करन जौहर ने विराट कोहली के बारे में बात कर कर के अनुष्का को परेशान किया तो एक इवेंट में शाहरुख खान ने अनुष्का की फोटो के साथ विराट का स्वयंवर कराया।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा और दादी ने भी विराट कोहली को अनुष्का के बारे में काफी सताया। अब इन सब बातों को भूल कर विराट और अनुष्का साथ साथ दिख रहे् हैं। तो क्या ऐवेई ऐवेई करते हुए अनुष्का की बॉल पर विराट क्लीन बोल्ड हो चुके हैं? अगर ऐसा है तो हम भी बैंड बाजा बारात लेकर चांस पे डांस कर लेंगे!
देखिए फैन्स ने ट्वीट की विराट - अनुष्का की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












