जानिए कौन हैं शाहरूख की 'फैन' वाणी कपूर?

कमसिन अभिनेत्री वाणी कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म 'फैन' । जिसमें उन्हें किंग खान के अपोजिट साइन किया गया है जिसकी वजह से वाणी की खुशी का ठिकाना नहीं है।

23 अगस्त 1988 दिल्ली में जन्मी वाणी कपूर को इतनी जल्दी शाहरूख संग फिल्म मिल जायेगी इस बात की कल्पना भी वाणी ने सपने में नहीं की थी।

वाणी ने अपना करियर राजूबेन नाम के टीवी शो से शुरू किया था

वाणी ने अपना करियर राजूबेन नाम के टीवी शो से शुरू किया था। वो लंबे समय से मॉडलिंग में सक्रिय हैं। मॉडलिंग करते हुए ही वाणी को यशराज ने अपने फिल्म के लिए चुना और वाणी ने यशराज के साथ तीन फिल्मों का कांट्रेक्ट साइन कर लिया।

Pics: वाणी कपूर की मोहक अदायें...

जिसकी पहली फिल्म थी 'शुद्ध देसी रोमांस', जिसमें वाणी ने सेकंड लीड किया था। वाणी औऱ वाणी की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। इस फिल्म के लिए वाणी को साल 2013 का Best Female Debut फिल्मफेयर अवार्ड मिला है। वाणी की अगली रिलीज मूवी तमिल भाषा की 'आहा कल्याणम'। जो कि 'बैंड बाजा बारात' की रीमेक है।

वाणी मूलत: दिल्ली की कहने वाली हैं। इनके पापा बिजनेस मैन है, इनकी बड़ी बहन नीदरलैंड में सैटल हैं।दिल्ली में ही पली-बढ़ी वाणी ने टूरिज्म में स्नातक किया है और फिल्मों में आने से पहले उन्होंने ओबरॉय होटल में कुछ दिनों के लिए नौकरी भी की है।

मालूम हो कि फिल्म 'फैन' में, जिसे कि यशराज बैनर ही बनाने जा रहा है और जिसे कि डायरेक्ट करेंगे "बैंड बाजा बारात" और "शुद्ध देसी रोमांस" के निर्देशक मनीष शर्मा। खबर है कि जुलाई से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी और सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत में फिल्म रिलीज भी हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X