कौन हैं किएरा दत्त, एकता कपूर की XXX में सनी लियोन को किया Replace!
[बॉलीवुड न्यूज] लगता है बॉलीवुड में अब सनी लियोन को भी कंपिटिशन से जूझना पड़ेगा। जी हां, न्यूकमर किएरा दत्त ने एकता कपूर की आने वाली फिल्म XXX में हॉट एंड सेक्सी सनी लियोन को रिप्लेस कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो पहले यह फिल्म सनी को ऑफर हुई थी, लेकिन आखिरकार किएरा को फाइनल कर लिया गया है। बता दें, किएरा दत्त कोलकाता की रहने वाली हैं। साल 2013 में किएरा ने किंगफिशर मॉडल हंट जीता था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार जैसे सितारों के संग कुछ एड कैंपेन भी किए हैं।
इस साल के शुरूआत में ऐसी खबर थी कि सनी लियोन केन घोष की फिल्म XXX में दिखाई देंगी। क्योंकि सनी पहले भी बालाजी प्रोडक्शन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' में काम कर चुकी हैं। लेकिन इस बार कुछ बात नहीं बनी और सनी की जगह किएरा को ले लिया गया।
एकता कपूर की फिल्मों में नहीं कर सकते SEX सीन से इंकार..क्यों!
वहीं, इसके साथ ही किएरा वह पहली एक्ट्रेस बन गई हैं, जिन्होंने एकता कपूर की न्यूडिटी क्लॉज पर साइन किया है। बता दें, इस क्लॉज के मुताबिक, यदि कोई एक्टर इनके कॉन्ट्रैक्ट पर एक बार साइन कर लेता है तो फिर वह फिल्म में शामिल किसी सेक्स सीन या डॉयलोग के लिए इंकार या उसका विरोध नहीं कर सकता।
बता दें, XXX पांच छोटी कहानियों को मिलाकर एक फिल्म है। जिसमें हर कहानी सेक्सुएलिटी के अलग अलग अंदाज को दिखाएगी। फिल्म में ज्यादातर क्यूकमर्स ही दिखेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
