कौन हैं अन्ना हजारे? : राम गोपाल वर्मा
वर्मा ने ट्विटर पर लिखा था, मुझे इसका जरा भी अंदाजा नहीं है क्योंकि मैं फिल्मी लोगों और गैंग्स्टर्स के अलावा और किसी की जानकारी नहीं रखता। मैं नहीं जानता कि वह किसलिए अनशन कर रहे हैं क्योंकि मुझे नहीं पता कि वह या दुनिया में और कोई क्या कर रहा है। मैं अपनी फिल्मों से सम्बंधित काम में बहुत व्यस्त था।"
वर्मा कहते हैं कि वह खुद के अलावा किसी और के लिए या किसी अन्य वजह के लिए कभी भी भूखे नहीं रहेंगे। वह उम्मीद कर रहे हैं कि सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर अन्ना हजारे के प्रदर्शन के सम्बंध में जो कुछ लिखा जा रहा है वह फलदायी हो।
उन्होंने कहा, "मैं कभी भी अपनी निजी खुराक के अलावा किसी और बात के लिए भूखा नहीं रहूंगा। मैं बचपन से ही भ्रष्टाचार के विषय में सुनता आ रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि ट्विटर और फेसबुक पर इसे लेकर जितना शोर है वह वास्तविक शक्ति में तब्दील हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications












