जानिए कौन हैं अमीन सयानी जिसने अमिताभ को किया था रिजेक्ट?
अमिताभ की आवाज के लिए लोग आज करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा देते हैं लेकिन आज से 40-45 साल पहले किसी ने अमिताभ को उनकी आवाज के ही कारण रिजेक्ट कर दिया था, वो भी उन्हें देखे बिना। जानना चाहते हैं उस महान व्यक्ति का नाम..तो सुनिए थे वो हैं हमारे देश के सबसे पॉपुलर रेडियो जॉकी अमीन सयानी, जिनकी आवाज की आज भी दुनिया दिवानी है।
जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं उन्हें पता है कि अमीन सयानी किस शक्स का नाम है। रेडियो को सुनने वाले 'बीनाका गीतमाला' के उस एनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में 'बहनों और भाईयों' कहता था। साल 2009 में पद्मश्री से सम्मानित अमान सयानी एक बार फिर से रेडियों की दुनिया में एक नया कार्यक्रम लेकर आने वाले है जिसका नाम है 'सितारों की जवानियां' । जिसके बारे में बात करते हुए अमीन सयानी ने एक बहुत पुराना राज खोला।
सयानी ने बताया कि आज से करीब 40-45 साल पहले ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो में ऑडिशन देने के लिए अमिताभ बच्चन आये थे , लेकिन वो बिना अपॉइंटमेंट के सयानी से मिलने चले आये थे जिसकी वजह से सयानी ने उन्हें मिलने से इंकार कर दिया था और बिना उनकी आवाज सुने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। सयानी ने कहा कि जब कुछ समय बाद उन्होंने अमिताभ की फिल्म आनंद देखी, तब उन्हें उनकी बेमिसाल आवाज का अंदाजा और अपनी गल्ती का एहसास हुआ था।
81 साल के अमीन सयानी ने देश की कई चर्चित हिंदी फिल्मों जैसे तीन देवियां, भूत बंग्ला, बॉक्स, कत्ल में एनाउंसर का रोल भी किया है। इन्होंने अपनी मां कुलसुम सयानी के साथ कुछ जनरल के प्रकाशन का काम भी किया है और साल 2009 से सयानी एक बार फिर से रेडियो में सक्रिय है और लंबे अरसे के बाद फिर से उनकी आवाज रेडियों पर 'सितारों की जवानियां' के नाम से गूंजने को तैयार है, देखते हैं इस बार सयानी क्या कमाल करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












