लारा-महेश की संगीत थीम 'सफेद'

सुनील चावला का 'क्लब फ्रेश' लारा-महेश के विवाह पूर्व समारोह की मेजबानी कर रहा है। चावला ने बताया कि संगीत समारोह में करीब 200 मेहमान शामिल होंगे। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।
शादी के बंधन में बंधे लारा-भूपति
चावला कहते हैं, "संगीत समारोह की थीम 'श्वेत' है जो क्लब की थीम से मिलती-जुलती है। समारोह स्थल सफेद गुलाबों और मोगरा के फूलों से सजा होगा।" इससे पहले हाल ही में चावला का क्लब ऋतिक रोशन और सुजैन खान के विवाह वर्षगांठ समारोह की मेजबानी कर चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रख्यात संगीतकार डीजे होसेन हुसैन समारोह में प्रस्तुति देंगे। समारोह में बॉलीवुड और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के शामिल होने की सम्भावना है। लारा-महेश ने बुधवार को मुंबई में रजिस्टर्ड शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











