शादी के बंधन में बंधे लारा-भूपति

लारा दत्ता की तस्वीरें देखें
भूपति ने ट्विटर पर एक तस्वीर प्रकाशित की है, जिसके नीचे लिखा है-दोस्तों, मिस्टर एंड मिसेज भूपति। भूपति और लारा ने फिलहाल मुम्बई के एक कोर्ट में शादी की रस्म अदा की है और अब दोनों गोवा में ईसाई रस्मों के मुताबिक विवाह रचाएंगे। इस शादी में भूपति और लारा के करीबी दोस्त शरीक हुए। 19 फरवरी को गोवा में होने वाली पारंपरिक शादी में भी चुनिंदा लोगों को शामिल होने की उम्मीद है।
इसके लिए भूपति ने स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को भी आमंत्रित किया है। भूपति ने इसकी जानकारी कुछ दिन पहले ट्विटर के जरिए दी थी। उनके मुताबिक फेडरर ने शादी में शरीक होने का आश्वासन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











