एक साथ कहां उड़ चले लव बर्ड्स विराट - अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मीडिया से पीछा छुड़ा छुड़ा कर थक गए लेकिन मीडिया है कि मानता नहूीं। दोनों जहां साथ दिख जाएं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। अब हम भी क्या करें, विराट - अनुष्का साथ में सुपर क्यूट जो लगते हैं। खैर दोनों वक्त बेवक्त ट्विटर पर ट्रेंड होने लगते हैं।
कई बार तो उन्हें खुद भी नहीं पता होता क्यों। आज सुबह ही विराट ट्रेंड हो रहे थे और उनका रिएक्शन था कि अब मैंने क्या किया।
पढ़िए: आदित्य चोपड़ा करवाएंगे विराट अनुष्का से फिल्मी रोमांस
अब ताज़ा खबर ये है कि दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट कोहली तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उड़ान भर रहे थे। लेकिन अनुष्का कहां जा रही थीं, इसकी खबर हमें नहीं लगी पाई है। शायद अनुष्का को फ्लाइंग किस लेने का शौक हो गया है ;)


Click it and Unblock the Notifications
