अब देखिए अनुष्का - विराट का फिल्मी रोमांस
अगर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का कपल आपको सच में क्यूट लगता है तो आप ज़रूर ये खबर पढ़ना चाहेंगे। अनुष्का और विराट अब स्क्रीन पर रोमांस करते नज़र आ सकते हैं। जी हां खबरी कहता है कि रोमांस बाबा आदित्य चोपड़ा क्रिकेट पर एक फिल्म बनाने का प्लैन बना रहे हैं और इस फिल्म के हीरो हीरोइन कौन होंगे ये अगर विराट कोहली कि दुनिया के सामने अनुष्का को दी गई फ्लाइंग किस के बाद भी आप पूछ रहे हैं तो आप बॉलिवुडिया फैन तो नहीं हैं जनाब।
सूत्रों की मानें तो फिल्म का प्रपोज़ल विराट और अनुष्का के सामने रख दिया गया है और दोनों ही इस बारे में सोच रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी यशराज की नई क्रियेटिव हेड रानी मुखर्जी। उन्होंने विराट से 2015 अप्रैल तक इस डील को फाइनल करने का समय दिया है।
पढ़िए: विराट से अपने रिश्ते पर क्या बोलीं अनुष्का
गौरतलब है कि अनुष्का चोपड़ा ने एक इंटरव्यू बहुत साफ शब्दों में विराट और अपने रिश्ते पर बात की। इसके बाद ये खबर उनके फैन्स के लिए ट्रीट होगी। यशराज फिल्म्स इस वक्त क्रिकेट पर दो फिल्में प्लैन कर रहा जहां पहले में विराट - अनष्का को लेने की कवायद जारी है, वहीं दूसरी में आदित्य रॉय कपूर को फाइनल माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











