इस मामले में अभी कच्ची हैं सोनाक्षी सिन्हा!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में कई स्टार्स ने एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। इसमें सलमान खान से लेकर शाहरूख खान, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। बहरहाल, इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा भी अपना नाम जोड़ना चाहती है।
टीवी रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल जूनियर' में बतौर जज छोटे पर्दे पर आगाज करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह अपने सिंगिंग को निखारना चाहती हैं, लेकिन गाने के मामले में वह अब भी कच्ची हैं।
'इंडियन आइडल जूनियर' 30 मई से ऑनएयर होगा। यहां सोनाक्षी जज बनी दिखेंगी। इसी शो के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि, 'मेरे संगीत शिक्षक ने मुझे सा रे गा मा पा सिखाया था, लेकिन उसके बाद वह आए ही नहीं और मेरी संगीत सीखने की इच्छा वहीं अटकी रह गई।'
VIDEO: जब सलमान खान बने सोनाक्षी के पापा..मजेदार..
लेकिन, सोनाक्षी की बात पर उनके साथ शो में जज बने संगीतकार विशाल ददलानी ने सोनाक्षी को ढ़ांढ़स बंधाया। उन्होंने सबके सामने कहा, 'सोनाक्षी अच्छा गाती हैं। मैं वादा करता हूं कि जल्द ही आप सोनाक्षी का गाना सुनेंगे।'
वहीं, इसके साथ ही सोनाक्षी ने एक दिलचस्प बात भी बताई कि, वह अपनी ही फिल्म फिल्म 'लुटेरा' का गाना 'सवार लूं..' गाना चाहती थीं। हम्मम.. सोनाक्षी की सिंगिंग की इच्छा पर तो हम तो हम यही बोल सकते हैं कि जब सभी बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं, तो सोनाक्षी को भी देर नहीं करनी चाहिए।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

