..................... When Sanjay Leela Bhansali made Deepika Padukone cry | भंसाली ने क्या किया की रो पड़ी दीपिका - Hindi Filmibeat

भंसाली ने क्या किया की रो पड़ी दीपिका

दीपिका पादुकोण ने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं उनके बदौलत वो फिल्मी दुनिया में हॉट हिरोईन तो कहलाने लगी हैं लेकिन अभ तक उन्हें लोग अच्छी अदाकारा नहीं मानते हैं शायद यही सोच कर दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' साइन की थी। लेकिन जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की तब उन्हें एहसास हुआ की संजय के साथ काम करना आसान नहीं हैं।

फिल्म रामलीला के सेट पर संजय ने दीपिका को शॉट समझाया और कहा कि शूट करते हैं लेकिन अचानक से सेट पर दीपिका रोने लगीं वो भी बहुत-बहुत जोर-जोर से जिसे देखकर शूटिंग में मौजूद लोग और क्रू मेंबर अचानक से घबरा गये कि आखिर दीपिका को क्या हुआ जिसके कारण वो रोने लग गयीं।

दीपिका की ऐसी हालत देखकर शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा। रोती दीपिका के पास संजय पहुंचे और उन्हें कुछ बातें समझायी जिसके कारण दीपिका शांत हुईं और अगले दिन उन्होंने एक ही टेक में शॉट ओके कर दिया। अब यह लोगों की समझ के परे हैं कि दीपिका रोईं क्यों और संजय ने दीपिका से क्या कहा जिसकी वजह से दीपिका ने बिना किसी रीटेक के शॉट ओके कर दिया।

खैर आपको बता दें कि फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह फिल्म करीना कपूर ने प्रेगनेंसी क्लाउज के कारण छोड़ दी थी जिसके बाद यह दीपिका को मिली है कहा जा सकता है कि दीपिका संजय की पहली पसंद नहीं थी इस फिल्म के लिए। देखते हैं कि दीपिका को लेकर संजय कौन सी लीला करते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X