सलमान को फिर आयी करन अर्जुन की याद
मुंबई। महबूब स्टूडियों में एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म 'करन जौहर' के बारे में बात की। इस फिल्म में सलमान और शाहरूख ने एक साथ काम किया था। यह फिल्म 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी।
स्टूडियों में एक इनरवियर (डिक्सी स्कॉट) की शूटिंग के दौरान सलमान ने बताया कि फिल्म का शुरूआती सीन भी कुछ इसी प्रकार का था जिसमें राखी (जिन्होने फिल्म में सलमान और शाहरूख की मां का किरदार निभाया था) ने कहा था कि 'मेरे बेटे आएंगे, करन अर्जुन आएंगे, धरती का सीना फाड़ के आएंगे, जिसके बाद मैं बॉक्सिंग रिंग में आता हूं। ( देखिये- किन-किन सितारों के साथ रहा सलमान का याराना)
इस फिल्म में सलमान ने करन सिंह और शाहरूख खान ने अर्जुन सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अन्य साथी कलाकार काजोल, ममता कुलकर्णी, अमरीश पुरी, रंजीत और जॉनी लीवर थे। इस फिल्म को बेस्ट एक्शन का फिल्म फेयर अर्वॉर्ड दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
