देखिये किन-किन एक्टरों के साथ रहा सलमान का याराना

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान जो कि बॉलीवुड के सबसे फिट और हिट हीरो माने जाते हैं अपने प्यार भरे व्यवहार और सोशल वर्क को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। सलमान खान के देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों चाहने वाले हैं। बॉलीवुड में भी कई एक्टर्स एक्ट्रेसेस हैं जो कि सलमान खान के बेहद करीब हैं और जो सलमान खान काफी सम्मान देते हैं। सलमान खान आज के समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्में उनके नाम पर ही हिट हो जाती हैं। सलमान खान के फैन्स भी उन्हें सल्लू भाई कहते नहीं थकते उनके लिए सलमान खुदा की तरह हैं।

सलमान खान का जन्म हुआ था इंदौर, मध्य प्रदेश में। उनके पिता का नाम है सलीम खान और उनके दो भाई हैं अरबाज खान और सोहेल खान। सलमान खान से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हम आपको बताएंगे जिनके बारे में शायद आपको भी नहीं पता हो।

सुपरस्टार सलमान खान बचपन में एक बेहतरीन तैराक रहे हैं। अपने स्कूल में वो बेस्ट स्मिर में गिने जाते थे।

सलमान खान ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरु किया जो कि साल 1988 में रिलीज हुई थी। बीवी हो तो ऐसी फिल्म में सलमान खान ने एक सपोर्टिव एक्टर का किरदार किया था। उसके बाद 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान लीड रोल निभाया और वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती दिनों के दौरान सलमान खान ने कभी भी काम पाने के लिेए अपने पिता सलीम खान का नाम नहीं लिया। बाकी सभी एक्टरों की तरह वो भी निर्माताओं के ऑफिस जाते थे और ऑडीशन देते थे।

सलमान खान हर साल कई बार ब्लड डोनेट करते हैं और अस्पताल जाकर बीमार बच्चों से मिलते हैं। वो कैंसर पीड़ितों और ऐड्स के पेशेंट के इलाज के लिए काफी काम करते हैं।

सलमान खान अपनी सेहत का काफी ख्याल रखते हैं और हर रोज एक्सरसाइज करते हैं ताकि वो फिट रह सकें। सलमान खान की बॉलीवुड सितारों जैसे शाहरुख खान, रितिक रौशन, सैफ अली खान के साथ कई ऐसी तस्वीरे हैं जिन्हें आपने कभी नहीं देखा होगा।

आपके लिेये ये तस्वीरें पेश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X