'क्वीन' कंगना को अमिताभ ने भेजा फूल तो शाहरूख ने मांगे टिप्स

7 मार्च को रिलीज हुई विकास बहल निर्देशित फिल्म 'क्वीन' के लिए कंगना रनाउत की चौतरफा तारीफ हो रही है। जहां आम लोग फिल्म देखने के बाद कंगना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के दिग्गजों की जुबान पर बस कंगना का ही नाम है।

ताजा खबर बेहद चौंकाने वाली हैं। कंगना रनाउत को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक फूलों का गुलदस्ता और एक चिठ्ठी भेजी थी। जिसे पाकर कंगना बेहद ही खुश हैं। कंगना ने खुद यह बात लोगों से शेयर की है।

'क्वीन' फिल्म हर लड़की के लिए है Must watch

कंगना ने एक सुबह मेरे घर पर एक गुलदस्ता आया जिसे कि मेरी बहन रंगोली ने रिसीव किया और मुझे पकड़ा दिया। उसे अमिताभ सर ने भेजा था, साथ में उनके हाथ की लिखी एक चिठ्ठी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैंने वो हासिल किया है, जिसके लिए लोग प्रयास करते रह जाते हैं.'

Did You Know: 'क्वीन' देखकर रो पड़े आमिर खान

यही नहीं अमिताभ से पहले कंगना की तारीफ शाहरूख खान ने भी की थी, कंगना ने कहा कि किंग खान ने मेरे निर्देशक विकास बहल से कंगना के लिए कसीदे पढ़े थे और कहा था कि मैं अपनी अगली मूवी में दिल्ली के लड़के का रोल प्ले कर रहा हूं जिसके लिए वह कंगना से टिप्स लेंगे क्योंकि कंगना ने 'क्वीन' में दिल्ली की लड़की का रोल बेहतरीन ढंग से निभाया है।

Did You Know: आमिर खान जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार ने भी कंगना की जमकर तारीफ की है। आमिर खान ने तो यहां तक कहा कि 'क्वीन' फिल्म देखते समय उनकी आंखें ही भर आईं। चूंकि आमिर बहुत ही इमोशनल एक्टर हैं और वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। वो चाहते हैं कि समाज में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिले और उनपर होने वाले अत्याचार बंद हों।

महिलाओं को समाज में एक सम्मानजनक पद मिले और लोग उनकी रिस्पेक्ट करें। क्वीन फिल्म में भी कहीं ना कहीं एक आम लड़की को अपने फैसले खुद लेने और समाज में अपनी एक पहचान बनाने की सीख दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X