क्वीन फिल्म हर लड़की के लिए है Must watch- मीरा चोपड़ा!
मीरा चोपड़ा ने हाल ही में वनइंडिया की रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि क्वीन फिल्म हर एक लड़की को देखनी चाहिए। मैं तो क्वीन फिल्म देखकर कंगना रनौत की फैन हो गयी। ये फिल्म ऐसी है जिसे मैं बार बार देख सकती हूं। मैं खुद भी इस तरह की महिला प्रधान फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। काश कि इस तरह की फिल्में बनती रहें ताकि लड़कियों को भी कहीं ना कहीं से प्रेरणा मिलती रहे। क्वीन फिल्म के लिए कंगना रनौत को आमिर खान, दीपिका पादुकोण की तरफ से भी कई सारे कॉम्प्लीमेंट मिले हैं।
सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि आमिर खान जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार ने भी कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है। आमिर खान ने तो यहां तक कहा कि क्वीन फिल्म देखते समय उनकी आंखें ही भर आईं। चूंकि आमिर बहुत ही इमोशनल एक्टर हैं और वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। वो चाहते हैं कि समाज में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिले और उनपर होने वाले अत्याचार बंद हों। महिलाओं को समाज में एक सम्मानजनक पद मिले और लोग उनकी रिस्पेक्ट करें। क्वीन फिल्म में भी कहीं ना कहीं एक आम लड़की को अपने फैसले खुद लेने और समाज में अपनी एक पहचान बनाने की सीख दी गयी है।
क्वीन फिल्म ने आम जनता को भी इतना ज्यादा इंप्रेस किया है कि लोग कई कई बार फिल्म देख रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। महिलाएं और लड़कियां तो अपने सभी दोस्तों में ये मैसेज फैला रही हैं कि क्वीन फिल्म को जितनी बार देख सकते हो देखो। ताकि फिल्म को 100 करोड़ क्लब में एंट्री मिले और इस तरह की फिल्में करने वाले और बाने वालों को अगली बार भी फिल्म बनाते समय नुकसान की चिंता ना सताए।


Click it and Unblock the Notifications
