Rewind: जब आमिर खान ने किया था नवाजुद्दीन को NERVOUS
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान के साथ 'रईस' और सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' में काम करने वाले संजीदा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी को अपने करियर की शुरूआती फिल्मों में ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का साथ मिला है। जी हां, आमिर की सफल फिल्मों में से एक 'सरफरोश' में नवाजुद्दीन ने भी स्क्रीन शेयर किया है। यह नवाजुद्दीन की डेब्यू फिल्म थी।

'सरफरोश' में नवाजुद्दिकी सिद्दिकी ने एक छोटा सा किरदार निभाया था। जिसमें उनका कुछ 40-50 सेकेंड का एक डॉयलोग था। वहीं, इस फिल्म में आमिर खान एसीपी राथौड़ के किरदार में किरदार में दिखे थे।
हालांकि, आज नवाजुद्दीन सिद्दिकी आज एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं, लेकिन आपको बता दें, फिल्म सरफरोश के वक्त एक सीन के दौरान नवाजुद्दीन आमिर खान के सामने अपने डॉयलोग को पूरी तरह भूल गए।
पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दिकी के लिए ईद बेहद खास..क्यों!
फिल्म में नवाजुद्दीन का एक 40-50 सेकेंड का डॉयलोग था, जिसे उन्हें एसीपी राथौड़ के सामने बोलना था। बहरहाल, इस सीन के लिए नवाजुद्दीन को ऑडिशन भी देना था। लेकिन उन्हें किसी ने यह नहीं बताया था कि फिल्म में एसीपी राथौड़ का किरदार और कोई नहीं बल्कि आमिर खान निभा रहे हैं।
पढ़ें- पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करना चाहते हैं नवाजुद्दीन..देंगे ऋषि कपूर को जवाब!
लिहाजा, जब फाइनल ऑडिशन के लिए नवाजुद्दीन तैयार हुए तो उन्हें पता कि उन्हें अपना डॉयलोग आमिर के सामने बोलना है। आज जिस एक्टर के सामने अच्छे अच्छे कम लगते हैं, उस वक्त जैसे ही आमिर के सामने खड़े हुए, नवाजुद्दीन अपना पूरा डॉयलोग भूल बस खड़े रह गए। सामने आमिर को खड़ा देख उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। ये बातें खुद नवाजुद्दीन ने मीडिया से शेयर की हैं।
बहरहाल, आमिर खान के सामने किसी डेब्यू कलाकार का लाइंस भूल जाना शायद कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने फिल्म इंडस्ट्री में आज जो जगह पाई है, उसके लिए उन्हें सेल्यूट करना तो बनता है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













