'वाट द फिश' होगी डिंपल कपाड़िया की अगली फिल्म
नुभवी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया अपनी अगली फिल्म 'वाट द फिश' में उत्तर प्रदेश की एक वृद्धा के किरदार में दिखेंगी। फिल्म के वर्ष 2014 की शुरुआत में प्रदर्शित होने की संभावना है। डिंपल आखिरी बार फिल्म 'कॉकटेल' में दिखी थीं।
'वाट द फिश' के निर्देशक गुरमीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया का बहुत सशक्त किरदार है। वह अकेली रहती हैं। इस किरदार के लिए डिंपल ही सर्वश्रेष्ठ थीं।"
फिलहाल फिल्म का निर्माण चल रहा है।
सिंह कहते हैं कि डिंपल को फिल्म के लिए हां कहलवाने के लिए उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी।
आगे उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें पटकथा भेजी और वह उन्हें पसंद आई। वह उसे करने के लिए राजी हो गई। उनसे संपर्क बनाने में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई थी। वह बहुत विनम्र हैं। हम पूरी फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। वह एक दिग्गज अभिनेत्री हैं और उनके साथ शूटिंग करने में आनंद आया।"
फिलहाल निर्देशक अपनी अगली फिल्म 'वार्निग 3 डी' के प्रसार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 27 सितंबर को प्रदर्शित होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
