राजेश के बाद सन्नी पर आया था डिंपल का दिल
आज बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक डिंपलकपाड़िया का जन्मदिन है। काका की पत्नी के रूप में कम लेकिन एक महान अदाकारा के रूप में पहचान बनाने वाली डिंपल कपाड़िया आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। सागर जैसी आंखों की मल्लिका डिंपल ने मात्र 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। जिस समय उनकी पहली फिल्म बॉबी रिलीज हुई थी उस समय इतनी कम उम्र की अभिनेत्रियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं।
फिल्म सुपरहिट हुई, लोगों को डिंपल से ब़ॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े धमाकों की उम्मीद थी लेकिन डिंपल ने उस वक्त रील लाइफ में धमाका ना करके बल्कि रीयल लाइफ में धमाका कर दिया। डिंपल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद अपने से उम्र में काफी बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली। हालांकि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं रहा। राजेश खन्ना की रंगीन मिजाजी और दारू पीने की लत ने डिंपल को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया और राजेश खन्ना की दो प्यारी बेटियों की मां बनने के बाद भी डिंपल ने पूरे दस साल बाद फिल्मों में वापसी की और आज तक फिल्मों में कामयाबी का सफर तय कर रही हैं।
भले ही डिंपल ने राजेश खन्ना की जिंदगी से दूरी बना ली हो लेकिन उन्होंने उन्हें तलाक नहीं दिया और उनकी अंतिम सांस तक अपनी पत्नी होने का हक जताया। राजेश खन्ना के अंतिम समय में डिंपल पूरे तन-मन से उनकी सेवा में लगी हुई थीं। आज भले ही राजेश खन्ना की संपत्ति को लेकर बवाल मचा हुआ है। मालूम हो कि राजेश खन्ना अपने पीछे 600 करोड़ की दौलत छोड़ गये हैं जिस पर अधिकार उनकी तथाकथित प्रेमिका अनीता आडवाणी जता रही है।
मामला मुंबई कोर्ट में भी पहुंच गया है जहां अनीता ने खन्ना परिवार पर संपत्ति पर हक के लिए दावा तक ठोंक दिया हो। लेकिन राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने कहा है कि किसी के चिल्लाने से कोई किसी का उत्तराधिकारी नहीं बन जाता है। भले ही लोग मुझे और राजेश खन्ना की जिंदगी को लेकर बहुत सारी बातें कहें लेकिन जीते जी और मरने के बाद भी मैं ही राजेश की पत्नी और उनके बच्चों की मां हूं। जिसे कानून भी झूठला नहीं सकता है।
खैर यह डिंपल की जिंदगी का निजी पहलू है जिससे साबित होता है कि डिंपल केवल पर्दे पर ही बिंदास और बोल्ड नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी वह काफी हिम्मती हैं। वनइंडिया परिवार भी डिंपल को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देता है।
आईये आपको बताते हैं डिंपल के बारे कुछ अनकहे सच..


Click it and Unblock the Notifications