हिट एंड रन: सलमान हो गए FREE.. तो शाहरूख खान ने कहा.....
[बॉलीवुड न्यूज] मुंबई हाई कोर्ट ने गुरुवार को सलमान खान को हिट एंड रन केस के मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया। 13 सालों के बाद सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली है। बहरहाल, इस मौके पर सलमान के सभी चाहने वाले, परिवार समेत सभी फैंस काफी खुश हैं।

इसी खुशी में शामिल है बॉलीवुड इंडस्ट्री। जहां बाकी सितारों में सलमान के लिए खुशी जताई है। वहीं सबकी निगाहें टिकी शाहरूख खान पर.. यूं भी आजकल शाहरूख- सलमान काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। लिहाजा, शाहरूख का कमेंट तो बनता है..
लिहाजा, जब शाहरूख से इस बारे में पूछा गया तो सुपरस्टार ने कहा कि, मेरी अभी तक सलमान से बात नहीं हुई है। लेकिन पर्सनल स्तर पर देखा जाए तो हम दोनों अच्छे दोस्त हैं.. और उनके लिए कुछ अच्छा होगा.. तो हमें भी अच्छा लगेगा..
Don't MISS: शाहरूख- सलमान साथ साथ.. कर रहे हैं 'दिलवाले' का प्रमोशन..
हम्मम.. हाल ही में दोनों सितारों ने एक साथ बिग बॉस 9 की शूटिंग की है। 19- 20 दिसंबर को शाहरूख बिग बॉस के घर भी आने वाले हैं। खैर, हम तो इतना ही चाहेंगे कि इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर न लगे।


Click it and Unblock the Notifications














