..................... What role Salman Khan will play In Hindi Version Of Sangolli Rayanna? - Hindi Filmibeat

REVEALED.. इस फिल्म में सलमान खान बनेंगे योद्धा

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान को कन्नड़ फिल्म क्रांतिवीर संगोली रयान्ना की हिन्दी रीमेक के लिए फाइनल कर लिया गया है। आपको बता दें, इस कन्नड़ फिल्म में सुपरस्टार दर्शन, जयाप्रदा, शशि कुमार और निकिता ठुकराल ने मुख्य किरदार निभाया था।

बहरहाल, अब इसके हिन्दी रीमेक के लिए सलमान खान को लॉक किया गया है। यह फिल्म एक महान् योद्धा संगोली रयन्ना पर आधारित है। जो कित्तूर के राजघराने में आर्मी चीफ था। ओरिजनल फिल्म में लीड रोल दर्शन ने निभाया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर एवार्ड और 2013 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पढ़ें- सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने बनाया रिकॉर्ड.. जानिए क्या!

खबरों के अनुसार, अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिन्दी में रीमेक बनाया जा रहा है। लिहाजा, दर्शक के किरदार के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान से बेहतर और किसे माना जा सकता है। आपको बता दें, इससे पहले सलमान खान को हमने फिल्म 'वीर' में इस तरह के किरदार में देख चुके हैं।

अब जबकि फाइनल है कि सलमान खान योद्धा का किरदार निभाने वाले हैं, उम्मीद कि जा रही है यह फिल्म काफी धमाकेदार तैयार होगी। फिल्म के अन्य कास्ट अभी फाइनल नहीं हैं। लिहाजा, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सलमान के अपोजिट किसे लाया जाएगा।

फिलहाल, फिल्म से जुड़ी और जानकारियों का इंतजार करें।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X