रणबीर कपूर की 'बेशर्मी' 80 करोड़ की

बॉलीवुड के हैंडसम रॉकस्टार रणबीर कपूर आज लोगों के चहेते तो बन ही गये हैं, जिसके कारण उनकी डिमांड लगातार बढ़ गयी है।जिसका फायदा रणबीर कपूर उठा ही रहे हैं अपनी फीस बढ़ाकर। पिछले दिनों खबर आयी थी कि रणबीर कपूर ने अपनी प्राईस बढ़ा दी है तो वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि उनकी आने वाली फिल्म बेशर्म के थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में बिक गए हैं।

जबकि अभी फिल्म के सैटलाइट राइट्स बिकने बाकी हो। कहना गलत ना होगा कि फिल्म बेशर्म ने आने से पहले ही काफी धमाल मचा दिया है। इसलिए फिल्म की पूरी यूनिट काफी खुश है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि रणबीर की यह जवानी है दीवानी की तरह... बेशर्म भी हिट होगी।

यह फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसकी खास बात यह है कि फिल्म में रणबीर कपूर अपने रीयल मम्मी-डैडी ऋषि-नीतू के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में पहली बार आपको ऋषि कपूर एक पुलिस वाले को रोल में दिखायी पड़ेगे जबकि उनकी पत्नी और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू सिंह भी महिला कांस्टेबल के रूप में लोगों के सामने दिखायी पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जल्द शुरू किया जायेगा। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म में रणबीर कपूर एक चोर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक और खास बात देखने को मिलेगी और वह यह है कि इस फिल्म के एक गाने में रणबीर कपूर उसी कास्टयूम में नजर आयेंगे जो कि फिल्म 'कर्ज' के हिट सांग ओम शांति ओम में उनके पापा ऋषिकपूर मे पहना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X