रणबीर ने पूछा ..अरे कोई तो बताओ मेरी बेशर्मी कैसी लगी?
अभिनव कश्यप की आने वाली फिल्म 'बेशर्म' का पहला ट्रेलर लांच हो गया है, जिसके बारे में यह जानने के लिए रणबीर कपूर काफी बेचैन है कि यह ट्रेलर लोगों को कैसा लगा? इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' की सफलता से उत्सुक रणबीर कपूर को लगता है कि लोग उनकी फिल्म 'बेशर्म' को भी पसंद करेंगे। यह फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसकी खास बात यह है कि फिल्म में रणबीर कपूर अपने रीयल मम्मी-डैडी ऋषि-नीतू के साथ नजर आने वाले हैं।
फिल्म में पहली बार आपको ऋषि कपूर एक पुलिस वाले को रोल में दिखायी पड़ेगे जबकि उनकी पत्नी और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू सिंह भी महिला कांस्टेबल के रूप में लोगों के सामने दिखायी पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जल्द शुरू किया जायेगा। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म में रणबीर कपूर एक चोर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक और खास बात देखने को मिलेगी और वह यह है कि इस फिल्म के एक गाने में रणबीर कपूर उसी कास्टयूम में नजर आयेंगे जो कि फिल्म 'कर्ज' के हिट सांग ओम शांति ओम में उनके पापा ऋषिकपूर मे पहना था।
आईये जानते हैं फिल्म बेशर्म के बारे में खास बातें..
Must Watch: बेशर्म की बेशर्मी
<center><center><iframe frameborder="0" width="650" height="417" src="http://www.dailymotion.com/embed/video/x12hjtt?autoplay=0&logo=1&hideInfos=0&start=0&syndication=127059&foreground=&highlight=%23ab0000&background=%23757474"></iframe></center></center>


Click it and Unblock the Notifications