'क्वीन' कंगना की मुरीद कटिली दीपिका पादुकोण
दीपिका ने हालिया रिलीज फिल्म 'क्वीन' देखी और जमकर फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनाउत के कसीदे पढ़े। दीपिका (28) ने कार्यक्रम एचटी मुंबई मोस्ट स्टाईलिस्ट अवार्ड में कहा, "मैंने 'क्वीन' देखी और उसका प्रदर्शन देखकर मुझे ईष्या हो रही है। मुझे लगता है कि उसने कमाल का अभिनय किया है।"
फिल्म में एक महिला की भावनाओं को इतने खूबसूरत तरीके से दर्शाने के लिए दीपिका ने निर्देशक विकास बहल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "बेहद खूबसूरत फिल्म है। उन्होंने(निर्देशक) जिस तरह से एक लड़की की भावनाओं को फिल्माया है और दर्शाया है, यह बेहतरीन फिल्मों में से एक है और कमाल की है।"
Did You Know: कंगना ने कहा कि वह काम पाने के लिए दोस्तों पर निर्भर नहीं रहतीं
सात मार्च को प्रदर्शित हुई 'क्वीन' को दर्शकों और समीक्षकों की काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म एक युवती की कहानी है, जो अपने हनीमून पर अकेले गई है और इस यात्रा केदौरान अपने अस्तित्व को तलाशती है। फिल्म में लीड रोल कंगना रनाउत और राजकुमार ने किया है।
सुहागरात पर अकेली लड़की की कहानी है 'क्वीन'
Did You Know: कंगना ने कहा कि वह काम पाने के लिए दोस्तों पर निर्भर नहीं रहतीं। कंगना न तो पार्टियों में ज्यादा शामिल होती हैं न ही वह किसी खास फिल्मी खेमे से संबंध रखती हैं। कंगना फिल्में पाने के लिए दोस्त नहीं बनाती। मैं इस तरह से सोच ही नहीं सकती।


Click it and Unblock the Notifications
