'क्वीन' कंगना मतलब के लिए दोस्ती नहीं करती
कंगना ने कहा कि वह काम पाने के लिए दोस्तों पर निर्भर नहीं रहतीं। कंगना न तो पार्टियों में ज्यादा शामिल होती हैं न ही वह किसी खास फिल्मी खेमे से संबंध रखती हैं। अब तक अपने आठ साल के फिल्मी करियर में कंगना ने 'गैंगस्टर : अ लव स्टोरी' 'वो लम्हे' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में काम किया है और खुद को फिल्म जगत में स्थापित किया है। फिल्म 'फैशन' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
'क्वीन' के लिए कंगना ने बिना मेकअप के उतारे सारे कपड़े
कंगना ने कहा, "ऐसा नहीं है कि मेरा कोई दोस्त नहीं है, लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचती हूं कि उनके साथ रहने से मुझे फिल्में मिलेंगी। मैं फिल्में पाने के लिए दोस्त नहीं बनाती। मैं इस तरह से सोच ही नहीं सकती। मैं इतनी भी बेवकूफ नहीं हूं कि यह सब करूं। मैं समझदार हूं कि मेरा मानना है कि जिन्हें खुद पर भरोसा नहीं होता वे लोग इस तरह के काम करते हैं।"
उन्होंने कहा, "मेरी पसंद हमेशा से अलग रही है। मैं अपनी पहली ही फिल्म से एक मजबूत अभिनेत्री के रूप में उभरी हूं। जब भी लोगों को लगता है कि यह भूमिका कोई नहीं कर सकता तो अपनी कहानी लेकर मेरे पास आते हैं।"
क्वीन के किरदार की बात करते हुए कंगना ने कहा कि वह और फिल्म का किरदार दो अलग-अलग रूप हैं, जिनकी तुलना नहीं हो सकती है लेकिन उन्हें लगता है कि उन्होंने फिल्म में काफी मेहनत की है जिसे दर्शक जरूर सराहेंगे। फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












