..................... What made Salman Khan so angry? | Dabangg 2 | जानिए चुलबुल पांडे को गुस्सा क्यों आया? - Hindi Filmibeat

जानिए चुलबुल पांडे को गुस्सा क्यों आया?

21 दिसंबर को सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'दबंग 2' प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान मियां अपनी टीम के साथ रात-दिन एक किये हुए है। लेकिन इसी प्रमोशन के दौरान उन्हें भयंकर गुस्सा आ गया।

दरअसल एक टीवी रियलिटी शो में सल्लू मियां अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 2' का प्रमोशन करने गये थे। शो वालों से सलमान खान के लिए सरप्राइज रखा था। यह सरप्राइज था, सलमान के बचपन की तस्वीरें। जिन्हें स्लाइड पर शो वालों ने दिखाना शुरू किया लेकिन उसे देखते ही सलमान खान भड़क गये क्योंकि उसमें से एक तस्वीर सलमान खान की नहीं थी बल्कि किसी और सेलिब्रेटी की थी।

बस सल्लू मियां को गुस्सा आ गया उन्होंने तुरंत शो छोड़ दिया। और जमकर शो वालों को खरी-खोटी सुनायी। शो वालों को तो जैसे' काटो तो खून नहीं' वाली हालत हो गयी। सलमान तुरंत उठकर वहां से चलते बनें। उनका गु्स्सा इतना तेज था कि उन्होंने शो के बाहर खड़े मीडिया तंत्र से बात तक नहीं की।

आपको बता दें कि अरबाज खान निर्मित फिल्म 'दबंग 2' में एक बार फिर से सलमान संग सोनाक्षी सिन्हा पर्दे पर देखने को मिलेंगी। फिल्म का 'फेविकोल सांग' और'दगाबाज नैना'.ने अभी से ही टॉप टेन में जगह बना ली हैं। उम्मीद की जा रही है 'दंबग', 'दबंग 2' से ज्यादा बड़ी हिट फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X