देखें: दबंग 2 में सलमान-सोनाक्षी के रोमांटिक सींस
21 दिसंबर को सलमान-सोनाक्षी अभिनीत फिल्म दबंग2 रिलीज होने जा रही है। एक बार फिर से पर्दे पर आपको चुलबुल पांडे और रज्जो की कमेस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म के प्रोमो में तो इस बार दोनों में कुछ ज्यादा ही नजदीकियां नजर आ रही है। फिल्म के 'दगाबाज गाने' में सलमान मियां, सोनाक्षी को किस करते नजर आ रहे हैं तो वहीं प्रोमो के एक सीन में वो सोनाक्षी के साथ बेड पर आलिंगनबद्ध है।
हालांकि फिल्म के गाने और सीन में चुलबुल पांडे और रज्जो के बीच में अश्लीलता नहीं है बल्कि उनके बीच में प्रेम और रोमांस का दर्शाया गया है जिसे उम्मीद की जा रही है कि लोग पसंद करेंगे।
दबंग में जहां मुन्नी बदनाम हुई हिट नंबर था वहीं इस बार पार्ट 2 में 'फेविकोल सांग' का तड़का लगा है। पिछली बार मलाइका अरोड़ा ने 'झंडू बाम' हुई थीं तो इस बार करीना के झटके देखने को मिलेंगे। पिछली बार रज्जो के 'मस्त-मस्त नैन ने' चुलबुल को घायल किया था तो वहीं इस बार 'नैना दगाबाज' हो गये हैं।
एक रोचक बात आपको और बताते चले कि इस बार दबंग 2 ईद पर रिलीज ना होकर क्रिसमस यानी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है और करीब 21 साल बाद सलमान की कोई फिल्म है जो क्रिसमस पर आ रही है। 21 साल पहले क्रिसमस पर सलमान की पहली फिल्म 'मैने प्यार किया' प्रदर्शित हुई थी जो मेगा हिट फिल्म थी। देखते हैं इस बार 'दबंग 2' क्या करिश्मा करती है। सलमान के रिकार्ड को देखते हुए तो लगता है कि यह फिल्म भी एक बड़ी हिट होगी। फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं।
देखें: दबंग 2 में सलमान-सोनाक्षी के रोमांटिक सींस


Click it and Unblock the Notifications











