रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!

By Neeti

[बॉलीवुड न्यूज] इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'दिलवाले' की घोषणा जब से हुई है, सिनेमा जगत समेत आम दर्शक भी फिल्म से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से डीडीएलजे जोड़ी शाहरूख खान और काजोल सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे। लिहाजा, फैंस की बेकरारी इस फिल्म के लिए हद से ज्यादा है। शाहरूख, काजोल के अलावा दिलवाले में वरूण धवन और कृति सेनन मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

dilwale

दिलवाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि शाहरूख- काजोल फिलहाल अपने कामों में व्यस्त हैं और जून से शूटिंग करेंगे। फिल्म इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। शुरूआती दिनों में अफवाह ने जोर पकड़ा था कि 'दिलवाले', बीते जमाने की सुपरहिट फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' की रीमेक है। हालांकि, निर्देशक रोहित शेट्टी ने इसे सिरे से नकार दिया। फिल्म की कहानी लिखी है साजिद-फरहाद ने, जबकि म्यूजिक देंगे प्रीतम।

बहरहाल, हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं दिलवाले से जुड़ी कुछ बातें-

शाहरूख खान - काजोल, वरूण- कृति

फिल्म में शाहरूख खान और काजोल कपल हैं। दर्शक इन्हें लगभग 5 सालों के बाद साथ देखेंगे। पिछली बार हमने इन्हें करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में साथ देखा था। 'दिलवाले' में काजोल शाहरूख की पार्टनर रहेंगी। जबकि कृति सेनन, वरूण धवन के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में वरूण शाहरूख के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, शाहरूख और वरूण के बीच काफी प्यारा रिश्ता देखने को मिलेगा।

पढ़ें- अजय देवगन की तरह 'दिलवाले' शाहरूख भी बदलेंगे इमेज!

सीनियर एक्टर्स का साथ

दिलवाले में विनोद खन्ना शाहरूख खान और वरूण धवन के पिता के रूप में नजर आएंगे। वहीं, कबीर बेदी होगें काजोल के पापा। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में काजोल और कबीर बेदी के बीच काफी संवेदनशील रिश्ता दिखाया जाएगा और पिता-बेटी के बीच एक इमोशनल डॉयलोग भी फिल्माया जाएगा।

''कॉमेडी'' के बिना रोहित की फिल्म कैसी!

रोहित शेट्टी की बाकी की फिल्मों की तरह 'दिलवाले' भी एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का मिक्स होगी। फिल्म में जहां शाहरूख और वरूण फुल एक्शन अवतार में दिखेंगे, वहीं कॉमेडी का दारोमदार जॉनी लिवर और वरूण शर्मा संभालेंगे। ये दोनों फिल्म में मस्ती करते दिखेंगे।

पढ़ें- अजय देवगन के ऑफस्क्रीन रोमांस पर भारी पड़ेगें शाहरूख- काजोल!

शूटिंग- कब, कहां, कैसे

फिल्म की शूटिंग 20 मार्च से शुरू हो चुकी है और अगस्त या सितंबर तक चलेगी। फिलहाल, वरूण और कृति के हिस्से की शूटिंग चल रही है। जबकि शाहरूख - काजोल टीम में जून से शामिल होंगे। फिल्म की शूटिंग गोवा, अबू धाबी, केप टाउन और मॉरिशस में होगी। फिल्म में बहुत सारे एक्शन सीन हैं, जिनमें से चार बड़े एक्शन सीन केप टाउन में फिल्माए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X