Wow.. तो शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत को दिया यह बेशकीमती तोहफा!
[बॉलीवुड न्यूज] लाखों दिलों को तोड़कर जल्द ही शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ सात फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों की मानें तो शाहिद- मीरा की शादी इसी जून या जुलाई में हो जाएगी। हाल ही में मीरा की दोस्तों ने मीरा के एक पार्टी भी ऑरगनाइज की थी, जो कि काफी धमाकेदार था।
बता दें, पहले शाहिद और मीरा की शादी दिसंबर में होने वाली थी, लेकिन मीरा के परिवार वालों को ज्यादा दिनों तक मीडिया से जूझना न पड़े इसीलिए यह शादी प्रिपोंड कर दी गई है।
16 मई को इनकी रोका सेरेमनी भी की गई। मीरा के छतरपुर फार्महाउस में यह एक प्राइवेट फंक्शन था, जहां शाहिद और मीरा के कुछ करीबी ही शामिल थे। खासकर यहां मीरा के सारे दोस्त शामिल रहे और उन्होंने इसके लिए स्पेशल इंविटेशन कार्ड भी बनाया था।
PICS: शाहिद- मीरा की शादी से पहले देखें मीरा की बैचलर पार्टी
लेकिन सबसे ज्यादा खास जो यहां रहा, वह है शाहिद का गिफ्ट, जो उन्होंने खास मीरा के लिए बनवाया था। जी हां, शाहिद ने इस मौके पर मीरा को एक Solitaire रिंग गिफ्ट किया, जो कि लगभग 25 लाख रूपए का है। हम्मम.. प्यार हो तो ऐसा.. बता दें, शाहिद ने मीरा को यह रिंग बतौर सरप्राइज दिया। उन्होंने यह रिंग मीरा के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए बनवाया था।
PICS: शाहिद कपूर- मीरा की एक छोटी सी लव-स्टोरी..10 दिलचस्प बातें
शाहिद इस मौके पर मीरा का साथ देने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। पार्टी में दोनों ने साथ तस्वीरें भी खिंचाई और केक भी काटा। अब शाहिद की फीमेल फैंस को जलन तो हो रही होगी, लेकिन कुल मिलाकर कहा जाए तो यह पार्टी धमाल रही।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

