13 देशों में रिलीज होगी 'वेल डन अब्बा'

पढें : श्याम बेनेगल से बहुत सीखने को मिला : मिनिशा लांबा
अपने देश के अलावा यह फिल्म संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मॉरीशस, श्रीलंका, युगांडा, केन्या और घाना में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के सभी अभिनेता इसके प्रोमोशन के लिए बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे और नागपुर जाएंगे।
'वेल डन अब्बा' एक हास्य प्रधान फिल्म है। इसमें बोमन ईरानी ने अरमान अली की भूमिका निभाई है, जो मुंबई में ड्राइवर है। इस फिल्म में इला अरुण, सोनाली कुलकर्णी, व रवि किशन ने अभिनय किया है। फिल्म में संगीत शांतनु मोइत्रा का है।
फिल्म बॉलीवुड मिनिशा लांबा वेल डन अब्बा श्याम बेनेगल bollywood film minissha lamba shyam benegal well done abba


Click it and Unblock the Notifications