श्याम बेनेगल से बहुत सीखने को मिला : मिनिशा लांबा

वह कहती हैं कि श्याम बेनेगल को कलाकारों से बेहतरीन अभिनय कराना आता है। मिनिशा का कहना है कि उन्हें श्याम बेनेगल साथ काम करने में पता भी नहीं चला कि शूटिंग का पूरा एक महीना किस तरह से निकल गया। साथ ही मिनिशा ये भी बताती हैं कि उनके लिए शूटिंग का एक-एक दिन चुनौती की तरह था।
फिल्म में हास्य और व्यंग्य दोनों हैं। यह मुंबई में वाहनचालक का काम करने वाले अरमान अली (बोमन ईरानी) की कहानी है। वह हैदराबाद के नज़दीक एक छोटे से कस्बे में रहने वाली अपनी किशोर बेटी (मिनिशा) के लिए दूल्हा खोजने के लिए एक महीने की छुट्टी लेता है औऱ तीन महीने बाद अपने काम वापस पर लौटता है। उसका युवा मालिक उसे नौकरी से निकाल देना चाहता है लेकिन अरमान के इतनी लंबी छुट्टी पर रहने का कारण जानने के बाद वह ऐसा नहीं करता।
actress अभिनेत्री फिल्म बॉलीवुड मिनिशा लांबा वेल डन अब्बा श्याम बेनेगल bollywood minissha lamba shyam benegal well done abba


Click it and Unblock the Notifications