Welcome Back: 29 मई को हंसी के पटाखों के लिए रहिए तैयार

साल 2007 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' के सीक्वल 'वेलकम बैक' को रिलीज करने की तारीख का एलान कर दिया गया है। यह फिल्म आपको गुदगुदाने के लिए 29 मई 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कुछ दिनों पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। तस्वीर में सभी एक्टरर्स बाराती बने नजर आ रहे थे और सभी शहनाई बजा रहे थे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म वेलकम बैक में स्टार कास्ट को लेकर काफी बदलाव किये गए हैं।

पहली फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी थी, जो अब बदल चुकी है और उनकी जगह ली है जॉन अब्राहम और श्रुति हसन ने। नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल ने पहली फिल्म में हंसाने का भरपूर काम किया और सीक्वल में भी ये तीनों अपने-अपने किरदारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

'वेलकम बैक' में कुछ और सितारों को भी एंट्री मिली है, जिनमें नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया कपाडिया और शाइनी आहूजा मुख्य हैं। फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने बताया हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि वेलकम बैक दर्शकों का पहली फिल्म से भी ज्यादा मनोरंजन कर पाए। बहरहाल, हम भी यही उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म लोगों को हंसाने में सफल हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X