First Look: 'वेलकम बैक', ये क्या सब के सब बन गए बाराती..
साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' तो आपको जरूर याद होगी। अक्षय कुमार, अनिल कपूर, परेश रावल और नाना पाटेकर की लाजवाब एक्टिंग और कॉमेडी सीन्स ने सभी को हंसा हंसा कर पागल कर दिया था।

तो अब तैयार हो जाइए, वापस उन्हीं ठहाकों में खोने के लिए क्योंकि आने वाला है 'वेलकम बैक'। अनीस बजमी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम बैक' का आज फर्स्ट लुक रिलीज किया गया।
फिल्म के पहले लुक से ही यह काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है। यहां सभी एक्टरर्स, जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर और अनिल कपूर बाराती बने नजर आ रहे हैं।
शादी सा माहौल और सभी शहनाई बजा रहे हैं।
'वेलकम बैक' में अक्षय कुमार की जगह ली है जॉ अब्राहम ने। जबकि इसमें श्रुति हसन, डिंपल कपाडिया, शाइनी आहूजा और नसीरूद्दीन शाह भी नजर आएंगे। आपको बता दें, फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी छोटी सी भूमिका है। वेलकम बैक साल 2015, मार्च में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications