लव मैरिज कर रही हैं मनीषा कोइराला

By Jaya Nigam

Manisha Koirala
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मनीषा कोइराला 19 जून को अपने नेपाली पुरुष मित्र सम्राट से विवाह करने जा रही हैं। मनीषा कहती हैं कि सम्राट उनके मित्र थे लेकिन बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। विवाह के बाद काठमांडू में बसने जा रहीं मनीषा ने कहा, "हां, मैं सम्राट से विवाह कर रही हूं। मेरी तरह वह भी नेपाल से हैं।"

पढ़ें - 19 जून को शादी कर रही हैं मनीषा कोईराला !

उन्होंने कहा, "हमारे परिवार पिछले कुछ वर्षो से एक-दूसरे को जानते थे। इसलिए मेरे और सम्राट के बीच एक लंबे समय से सहजता है। धीरे-धीरे हमारा यह संबंध दोस्ती से प्यार में तब्दील हो गया और जब सम्राट ने मुझसे विवाह के लिए पूछा तो मैंने अपनी स्वीकृति दे दी।" विवाह की खबरों के बीच मनीषा बुधवार को ही केरल से मुंबई लौटी हैं।

उन्होंने कहा, "मैं केरल में दुनिया से पूरी तरह कटी हुई थी, वहां मैं श्याम प्रसाद की मलयालम फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मुझे पता नहीं था कि मेरी अनुपस्थिति में मेरी शादी की चर्चाएं हो रही हैं। अब मैंने समाचार पत्रों में अपनी शादी की तारीख और विवाह स्थल के बारे में पढ़ा है। जैसा कि मैंने कहा है शादी 19 जून को काठमांडू में होगी। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ नजदीकी मित्र शामिल होंगे।"

सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से 1991 में हिंदी फिल्मोद्योग में अपने करियर की शुरुआत करने वाली मनीषा अब ज्यादातर समय काठमांडू में ही बिताएंगी। उन्होंने कहा, "सम्राट जहां हैं, मैं वहीं रहूंगी। वह वैकल्पिक ऊर्जा की एक परियोजना सहित कई प्रकार के कारोबारों से जुड़े हुए हैं। अब तक मुंबई मेरा पहला घर रहा है लेकिन अब काठमांडू मेरा पहला घर होगा। यद्यपि मैं दिल से हमेशा मुंबई की ही एक लड़की रहूंगी और यहां मेरा एक घर रहेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X