19 जून को शादी कर रही हैं मनीषा कोईराला !

मनीषा के दूल्हे ने संभवत: अमेरिका में पढ़ाई की है और वह एक व्यापारी है जबकि उसके पिता सुरेंद्र दहल चमड़ा उद्योगपति हैं। पिछले महीने मनीषा अपने चचेरे दादा गिरिजा प्रसाद कोइराला के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं थीं।
यह खबर मीडिया में नेपाली फिल्म निर्देशक दीपेंद्र खनाल के हवाले से आयी है। उन्होने बताया, "परिचितों ने मुझे एक सप्ताह पहले सूचना दी है कि मनीषा कोइराला नेपाल में विवाह कर रही हैं।" करीब दो दशक तक बॉलीवुड में काम करने वाली मनीषा दीपेंद्र की फिल्म 'धर्म' से नेपाली फिल्मोद्योग में वापसी कर रही हैं। खनाल ने यह भी बताया कि इन दिनों मनीषा केरल में एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह शुक्रवार को काठमांडू लौटेंगी।
मनीषा ने सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। मनीषा ने मणिरत्नम की दिल से, बॉम्बे, संजय लीला भंसाली की 'खामोशी' और विधु विनोद चोपड़ा की '1942: ए लव स्टोरी' जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि बटोरी।


Click it and Unblock the Notifications