Designer Blouse: पहन लेंगे भूमि पेडनेकर जैसे स्टाइलिश ब्लाउज तो मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग

Designer Blouse: साड़ी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है। आम से लेकर खास तक हर कोई साड़ी पहनने का शौकीन होता है, आप साड़ी चाहें महंगी से महंगी क्यों ना खरीद लें लेकिन अगर आप साड़ी के ब्लाउज स्टाइलिश नहीं बनवाएंगी तो आपकी साड़ी की वैल्यू कम दिखने लगेगी। अगर साड़ी अच्छी और स्टालिश है तो आप ब्लाउज भी बनवाएं एक दम हटके। फॉलो करें भूमि पेडनेकर के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स जिसे देखकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ।
डीप यू नेक ब्लाउज
अगर आपकी शाइनी या शिमरी साड़ी है तो आप इस तरह का डीप नेक यू नेक का ब्लाउज पहन सकती हैं, लेकिन कोशिश करें कि आप इसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी ना करें। क्योंकि यह सिंपल नेक ही अच्छा दिखता है।
ऑफ कॉलर नेक ब्लाउज
लाइट कलर की साड़ियों पर कॉलर नेक काफी खूबसूरत लगता है। इस तरह का बंद गला आपके लुक को कंप्लीट कर देता है। न्यूड मेकअप और लाइट ज्वैलरी के साथ आप इस तरह का ब्लाउज पहन सकती हैं।
स्क्वायर नेक ब्लाउज
अगर आपकी फ्लोरल वर्क साड़ी है या ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी है तो आप उसपर स्क्वायर नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आपकी बॉडी का शेप काफी खिलकर आएगा आप चाहें तो इसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। आप इस साड़ी को कई तरीकों से भी पहन सकती हैं।
दिखना है फिट तो फॉलो करें करीना कपूर का डाइट प्लान- Weight Loss Tips: करीना कपूर की तरह आपका भी बढ़ा है वजन, फॉलो करें ये डाइट प्लान, 10 दिनों में दिखेगा रिजल्ट
पफ स्लीव्स डायमंड नेक
अगर आपकी एम्ब्रॉयडरी साड़ी है तो आप पफ स्लीव्स और डायमंड ने का ब्लाउज पहन सकती हैं। यह पहनकर काफी रॉयल लुक देता है। आप इसके साथ पर्ल नेकलेस कैरी कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी आपके लुक को कंप्लीट करती है।
ब्रॉड नेक ब्लाउज
अगर आप ब्रॉड नेक ब्लाउज पहन सकती हैं तो आप किसी भी शिमरी नेट साड़ी या हैवी साड़ी के साथ ब्रॉड नेक ब्लाउज बनवा सकती है। इस तरह के ब्लाउज आपके लुक को काफी अट्रैक्टिव बना देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











