..................... kareena kapoor fastest weight loss tip, you will loss 10 kg in a week - Hindi Filmibeat

Weight Loss Tips: करीना कपूर की तरह आपका भी बढ़ा है वजन, फॉलो करें ये डाइट प्लान, 10 दिनों में दिखेगा रिजल्ट

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में होती है करीना कपूर की गिनती बता दें कि एक समय था जब करीना कपूर अपने जीरो फिगर के लिए मशहूर थीं, लेकिन 43 की उम्र और 2 बच्चों की मां बनने के बाद शरीर में काफी बदलाव आते हैं, लेकिन फिर भी करीना कपूर फिल्म क्रू में काफी फिट और खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि यह कमाल उनकी अच्छी डाइट और फिटनेस की वजह से हुआ है।

अगर आप भी अपने आपको स्टाइलिश और फिट रखना चाहती हैं तो फॉलो करें करीना कपूर के ये फिटनेस आइडिया जिसे फॉलो करने के बाद आप कुछ ही दिनों में स्लिम फिट और स्टाइलिश दिखने लगेंगी।

वर्कआउट करने में नहीं करती हैं आलस
बता दें कि करीना कपूर वर्कआउट करने में जरा भी आलस नहीं करती हैं। वह जिम ट्रेनिंग के साथ ही योग भी करती हैं जो उन्हें काफी हिट और फुर्तीला रखता है। करीना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपने वर्कआउट के पोस्ट शेयर करती हैं। करीना योग, ट्रेडमिल और कोर वर्कआउट पर खास फोकस रखती हैं।

करीना डाइट का भी रखती हैं खास ख्याल
करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी डाइट का बेहद ख्याल रखती हैं। करीना हैवी मील्स लेना पंसद नहीं करती हैं। इसके बजाए वह छोटी-छोटी मील्स में इसे डिवाइड कर लेती हैं। करीना दिन भर एनर्जेटिक रहें इसके लिए वह प्रोटीन शेक और फल खाती हैं। इसके अलावा वह भीगे हुए नट्स, ड्राई फ्रूट्स, मूसली खाना पसंद करती हैं। वहीं लंच में वह सूप, दाल, रोटी, सलाद खाती हैं। इसके अलावा वह डिनर में वेजिटेबल सूप पीना पंसद करती हैं। वहीं भूख लगने पर वह जायफल और हल्दी वाला दूध पीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X