ऑस्कर में ना यकीन ना जरूरत: सन्नी देओल
अभी तक तो केवल आमिर खान ही फिल्म अवार्ड को लेकर टिप्पणी किया करते थे लेकिन अब कोई और भी है जो अवार्ड पर यकीन नहीं करता है। और वो हैं अभिनेता सन्नी देओल। अक्सर खामोश और संजिदा रहने वाले अभिनेता सन्नी देओल का कहना है कि वो विश्व के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड यानी ऑस्कर पर यकीन नहीं रखते हैं।
उनके लिए भारतीय दर्शकों का ही प्यार सबसे बड़ा अवार्ड है। इसलिेए उनके जेहन में कभी आस्कर जैसे बड़े अवार्ड पाने की इच्छा नहीं होती है। उनका कहना है कि भारतीयों को ऑस्कर पाने की जरूरत क्या है? 131 करोड की आबादी वाले देश का प्यार किसी भी ऑस्कर से बड़ा है।
आपको बता दें कि लंबे समय बाद सिने अभिनेता सन्नी देओल , अभिनेत्री कंगना रनाउत के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। दोनों जिस फिल्म में साथ आ रहे हैं उसका नाम है 'आई लव न्यू ईयर' जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।लोगों को इस बेमेल जोड़ी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। देखते हैं ही वो लोगों की उम्मीद पर कितना खरा उतरती है। विनय सप्रू और राधिका राव द्वारा निर्देशित 'आई लव न्यू ईयर' 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
मालूम हो कि बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र के बड़े पुत्तर सन्नी देओल को फिल्म 'घायल' और 'दामिनी' के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
