..................... We are looking for Om Puri: Mumbai Police - Hindi Filmibeat

हां हम खोज रहे हैं बीवी को पीटने वाले ओमपुरी को : पुलिस

हां हम खोज रहे हैं अभिनेता ओमपुरी को..जिनके ऊपर उनकी पत्नी नंदिता पुरी ने मारपीट का आरोप लगाया है। यह कहना है मुंबई पुलिस का। पुलिस ने साफ किया कि ओमपुरी के खिलाफ उनकी बीवी ने मामला दर्ज कराया है 23 अगस्त को। एफआईआर लिखने के बाद हमने नंदिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा था, उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी हमारे पास है। फिलहाल ओमपुरी की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि नंदिता ने ओमपुरी पर उन्हें डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। नंदिता पुरी ओमपुरी की दूसरी बीवी है। पहले तो आशंका जतायी जा रही थी कि ओमपुरी-नंदिता के बीच में ओम की पहली बीवी सीमा आ गयी हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि ओमपुरी और नंदिता के रिश्तों की खटास की वजह नंदिता की लिखी वह किताब है जो कि उन्होंने अपन् पति ओमपुरी के जीवन पर लिखी है।

साल 2009 में नंदिता द्वारा लिखी गयी किताब 'अनलाइकली हीरो : द स्टोरी ऑफ ओम पुरी' नेम नंदिता ने ओमपुरी के जीवन की काफी निजी बात भी कलमबद्द कर दी थी, जिसकी वजह से ओमपुरी का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा, उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की लेकिन फिर भी नंदिता ने अपने किये पर माफी नहीं मांगी तो ओमपुरी के गुस्से ने विकराल रूप धारण कर लिया और बात गुस्से से निकलकर मार-पीट और झगड़े में तब्दील हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X