ओमपुरी को किस करने में डर गयीं मल्लिका
अपनी पहली ही फिल्म ख्वाहिश में 17 चुंबनों का रिकार्ड बनाने वाली मल्लिका शेरावत इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' जो कि मशहूर डायेक्टर केसी बोकाड़िया बना रहे हैं। फिल्म राजस्थान के मशहूर केस भवंरी हत्याकांड पर आधारित हैं।
जिसमें भंवरी का रोल मल्लिका शेरावत कर रही है। रीयल लाइफ प्यार, सेक्स और धोखा पर बनने वाली इस फिल्म में खलनायक बने हैं बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार ओमपुरी।
जिनके साथ मल्लिका के कई इंटिमेंट सींस फिल्म में हैं। बस इसी बात से मल्लिका शेरावत काफी परेशान हैं। वो ओमपुरी के सामने न्यूड होने में घबरा रही है। उन्हें ओमपुरी के साथ किंसिग सींस में दिक्कत हो रही हैं लेकिन मल्लिका ने अपने इस डर का ठिकरा फोड़ दिया अपनी अम्मा पर। जो कि इस समय इंदौर यानी की उनकी शूटिंग प्लेस पर मौजूद हैं।
मल्लिका का कहना है कि मां के सामने उन्हें सेक्स सीन देने में घबराहट और झिझक महसूस हो रही है। मालूम हो कि फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' भवंरी हत्याकांड पर आधारित है।साल 2011 के सबसे चर्चित केस भवंरी हत्याकांड रहा था। जिसमें कि नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा,उसे जेल भी हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications












