सेक्स, मम्मी या ओमपुरी किससे डरी मल्लिका?
बॉलीवुड की सेक्स बम यानी की मल्लिका शेरावत अगर यह कहें कि उन्हें सेक्स सीन देने में डर लग रहा है या फिर उन्हें झिझक महसूस हो रही है तो क्या आपको यकीन होगा? आप का जवाब होगा नहीं। लेकिन यही सच है कि बॉलीवुड हसीना मल्लिका शेरावत को फिल्म में सेक्स सीन देने में डर लग रहा है। दरअसल इन दिनों मल्लिका शेरावत केसी बोकाड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' नाम की फिल्म में काम कर रही हैं जो कि रीयल लाइफ सेक्स बम के नाम से विख्यात राजस्थान की नर्स भंवरी देवी की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म में खलनायक बने हैं अभिनेता ओमपुरी। जिनके साथ मल्लिका को पर्दे पर इंटिमेंट होना है। क्योंकि भंवरी की कहानी ही ऐसी है। इसलिए मल्लिका शेरावत जो कि फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर में मौजूद हैं बहुत ज्यादा घबरायी हुई हैं।
वैसे उनकी घबराहट अपनी मम्मी को लेकर हैं जो इस समय सेट पर उनके साथ रहती हैं। मल्लिका का कहना है कि मां के सामने उन्हें सेक्स सीन देने में घबराहट और झिझक महसूस हो रही है। जिसे पचा पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि यह पहली बार तो है नहीं मल्लिका फिल्म में हॉट सींस दे रही हैं। जबकि फिल्मी पंडितों का कुछ और ही कहना है।
उनके मुताबिक मल्लिका इसलिए घबरा रही है क्योंकि उनसे उम्र में काफी बड़े ओमपुरी के साथ उन्हें हॉट और ग्लैमरस सींस देने हैं। उन्होंने अभी तक किसी भी फिल्म में इतने वरिष्ठ अभिनेता के साथ गर्मा-गर्म सीन नहीं दिये हैं। अब मल्लिका की तो मल्लिका ही जाने.. अब यह तो वो ही बता सकती हैं कि उन्हें डर किससे लग रहा है मम्मी से, सेक्स सींस से या फिर ओमपुरी से।
मालूम हो कि फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' भवंरी हत्याकांड पर आधारित है। साल 2011 के सबसे चर्चित केस भवंरी हत्याकांड रहा था। जिसमें कि नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा,उसे जेल भी हो गयी थी।
आईये आपको बताते हैं मल्लिका के बारे में दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications











