VIDEO: न बजरंगी भाईजान, न हेट स्टोरी.. यहां सुनें रोमांटिक SONG ऑफ दि ईयर
[बॉलीवुड न्यूज] रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। जी हां, 'रंग दे तू मोहे गेरुआ..', शाहरूख खान और काजोल पर फिल्माए इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बहरहाल, अब जबकि गाना रिलीज हो चुका है तो बता दें कि इसे हम रोमांटिक ट्रैक ऑफ दि ईयर मान सकते हैं।
प्रीतम की शानदार म्यूजिक और अरिजीत सिंह के मदहोश करने वाली आवाज में यह गाना आपको किसी और ही दुनिया की सैर कराएगा। कोई शक नहीं कि गाने की सिनेमेटोग्राफी बेहतरीन है। रोहित शेट्टी ने इस रोमांटिक ट्रैक को शाहरूख- काजोल के लिए भी स्पेशल बना दिया।
MUST Watch: यहां देखें फिल्म दिलवाले का ट्रेलर
वहीं, सालों बाद इस जोड़ी को यूं रोमांटिक अंदाज में देखना भी काफी दिलचस्प है। लगता ही नहीं है कि शाहरूख- काजोल को इतने समय से हमने साथ नहीं देखा। आज भी जोड़ी में वही जादू है।
बहरहाल, हमें तो यह रोमांटिक ट्रैक काफी अच्छा लगा। आप भी यहां देखें गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications




