मैरिकॉम..के लिए टकली होना हिचक नहीं गौरव की बात थी

साल की मोस्ट अवेटड मूवी में से एक है संजय लीला भंसाली की फिल्म मैरिकॉम.. जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। पीसी के फैन बेताबी से फिल्म के इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के एक दृश्य में प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से टकली हैं यानी कि उन्होंने अपना सिर मुड़वा लिया है।

मैरिकॉम..के लिए टकली होना हिचक नहीं गौरव की बात थी

जिसके बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रियंका ने कहा कि अपने किरदार के साथ न्याय करना उनकी जिम्मेदारी थी और मैरिकॉम ने तो रियल लाइफ में सिर मुंड़वाया था इसलिए मुझे तो ऐसा करना ही था क्योंकि मैं तो फिल्म में मैरिकॉम बनी हूं ना। यकीन मानिये मुझे सिर मुंड़वाने में बिल्कुल भी हिचक नहीं हुई।

उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं एक कलाकार हूं, इसलिए बतौर कलाकार यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं किरदार को ईमानदारी से निभाऊं। मैं अपने किरदारों को कितनी अलग तरह से निभाती हूं, यह हमेशा से मेरे लिए व्यक्तिगत चुनौती रही है। इसलिए सिर मुड़ाते समय मुझे बिल्कुल हिचकिचाहट नहीं हुई, बल्कि मैं इससे काफी रोमांचित थी।"

जबकि रियल लाइफ में पीसी ने आजतक सिर नहीं मुड़वाया है। फिल्म के ट्रेलर लांचिंग पर फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने भी जमकर प्रियंका की तारीफ की। मालूम हो कि फिल्म में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका निभा रही हैं और जिसे वो अपना अब तक का 'सबसे मुश्किल' काम बताती हैं। संजय लीला भंसाली निर्मित और उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मेरी कॉम' 5 सितंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X