मैरिकॉम का ट्रेलर रिलीज: कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाये
कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाये
पीसी का लुक और बॉडी लैंग्वेज सब कमाल का है। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोमांचित और फिल्म के प्रति दिलचस्पी पैदा करने वाला है। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ही हाथों रिलीज हुआ।
मालूम हो कि फिल्म में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका निभा रही हैं और जिसे वो अपना अब तक का 'सबसे मुश्किल' काम बताती हैं। संजय लीला भंसाली निर्मित और उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मेरी कॉम' का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) के आगामी संस्कण में वैश्विक प्रीमियर होगा।
प्रियंका ने कहा, "यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है। मेरी कॉम अपने आप में फिल्म के लिए मेरी प्रेरणा थी। हमने 18 घंटे तक ठंड, बारिश और बहुत मुश्किल भरे हालात में काम किया।"
फिल्म बढ़िया से बनकर तैयार हो गई है और इसका श्रेय विश्व चैंपियन मुक्केबाज मेरी कॉम को जाता है। प्रियंका ने मुक्केबाजी की बारीकियां और शैली समझने के लिए मेरी कॉम के साथ बहुत समय बिताया। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
