सुष नहीं शेनीरा हैं अकरम के दिल की रानी

एक बार फिर से ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन को करारा झटका लगा है क्योंकि पिछले काफी समय से वह अपने और पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के रिश्ते पर सफाई दे रही थीं, क्योंकि लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि 37 का आंकड़ा पार करने वाली सुष्मिता सेन अब पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम से शादी करने जा रही हैं।

जिस पर सुष्मिता सेन की ओर से लगातार खंडन किया गया था लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना था कि भले ही सुष्मिता, वसीम से शादी ना करें लेकिन उनके मन में उनके लिए एक सॉफ्ट कार्नर जरूर है, जिसके कारण वह वसीम की तारीफ मौके-बेमौके करती रहती हैं।

लेकिन अब सारी अटकटों पर विराम लग गया है क्योंकि वसीम अकरम को भारत की पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन नहीं बल्कि आस्ट्रेलियन हॉट बेब शेनीरा थॉम्पसन भा गयी हैं और हाल ही में वसीम ने शेनीरा को अपने प्यार की अंगूठी भी पहना ली है। दोनों की सगाई हो चुकी है और शादी के लिए शेनीरा ने इस्लाम भी कबूल लिया है। जल्दी ही दोनों निकाह पढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इंडिया टूडे के मुताबिक 47 साल के वसीम ने 30 साल की शेनीरा को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था जिसे कि शेनीरा ने झट से कबूल लिया। शेनीरा पब्लिक कंस्लटेट का काम करती हैं और वह वसीम से पहली बार साल 2011 में मिली थीं।

मालूम हो कि वसीम की पत्नी हुमा खान का इंतकाल दो साल पहले कैंसर के चलते हो गया था, तब से वसीम अकेले हैं लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि वो शादी में रूचि नहीं रखते हैं। लेकिन शेनेरा के साथ उनकी सगाई से साबित हो गया है कि उनकी शादी में भी रूचि है और प्यार में भी। वसीम अकरम को पहली शादी से एक प्यारी बच्ची भी है।

अकरम और सुष के रिश्तों पर हवा तब मिली थी जब अकरम ने कुछ समय पहले एक पाक न्यूज चैनल में कहा था कि उन्हें सुष्मिता सेन बेहद सुंदर लगतीं हैं। शो के दौरान जब वसीम से पूछा गया कि यदि वह किसी फिल्म में काम करते हैं तो नायिका के तौर पर किस अभिनेत्री को लेना चाहेंगे, तो उन्होंने तपाक से सुष्मिता का नाम लिया। उसके बाद सुष के साथ कई आईपीएल मैचों का लुत्फ उठाते वसीम को देखा गया था जिसके कारण कहा जाने लगा था कि दोनों का चक्कर चल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X