..................... If You Want Money so Please Join Ipl its a Shortcut says Ameesha Patel - Hindi Filmibeat

शार्टकट में पैसा कमाना है तो आईपीएल ज्वाइन कर लो: अमीषा पटेल

आने वाली फिल्म शार्टकट रोमियो में अमीषा पटेल काफी सेक्सी और बोल्ड अवतार में लोगों के सामने आ रही हैं लेकिन जितनी बेबाकी से वह पर्दे पर नजर आ रही हैं उससे कहीं ज्यादा वह अपनी जबान से लोगों को बोल्ड कर रही हैं।

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अमीषा ने कहा कि मेरी फिल्म शार्टकट रोमियो आज कल के युवाओं की कहानी है जिसमें यह दिखाया गया है कि आज की पीढ़ी को हर चीज शार्ट में चाहिए चाहे वो पैसा हो, सफलता हो या फिर प्यार। अगर आप लोगों को भी पैसा कमाना है शार्टकट में तो आप लोग आईपीएल ज्वाइन कर लीजिये क्योंकि आज कल लोग पैसा कमाने के लिए आईपीएल ज्वाइन करते हैं। हालिया स्पॉट फिक्सिंग इसका उदाहरण है।

मालूम हो कि शार्टकट रोमियो में अमीषा, नील नीतीन मुकेश और पूजा गुप्ता के साथ काम कर रही हैं।फिल्म में वह वैम के किरदार में हैं।अमीषा, पूजा और नील तीनों की किस्मत का फैसला इस फिल्म की सक्सेस से ही होगा क्योंकि तीनों को ही मार्केट में टिके रहने के लिए एक हिट फिल्म की दरकार है।

फिल्म के निर्देशक सुशी गणेशन अमीषा के काम से काफी प्रभावित हैं उन्होंने दावा किया है कि फिल्म अमीषा के करियर को नया मोड़ देगी। फिल्म में अमीषा एक रईसजादे की नकचढ़ी बीवी बनी हैं जो पैसे देकर सेक्स करने की इच्छा रखती हैं जिसके कारण वह शार्टकट रोमियो के चक्कर में फंस जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X