शार्टकर्ट रोमियों: अमीषा-पूजा की बोल्डनेस से हर कोई हैरान
इन दिनो टीवी चैनलों परएक गाना खाली सलाम दुआ.. ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म शार्टकट रोमियो के इस गाने में भले ही मधुरता है लेकिन जो सींस फिल्म के दिखाये जा रहे हैं उसे देखकर एहसास होता है कि फिल्म की दोनो अभिनेत्रियों ने जमकर फिल्म में उत्तेजक दृश्य दिये हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि फिल्म में पूजा औऱ अमीषा दोनों में किसने ज्यादा हॉटनेस दिखायी है।
पूजा और नील का लिपलॉक जहां लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बना हुआ है वहीं दूसरी ओर अमीषा के बदन दिखाऊ कपड़े देखकर भी लोग हैरान हैं। पूजा तो न्यूकमर हैं इसलिए उनका बिंदास होना तो समझ में आता है लेकिन अमीषा का यूं बोल्ड होना लोगों को हैरान करता है।
खैर फिल्म में अमीषा और पूजा दोनों ने हर वह काम किया है जिससे दर्शक टिकट खिड़की तक आये। क्योंकि अमीषा, पूजा और नील तीनों की किस्मत का फैसला इस फिल्म की सक्सेस से ही होगा क्योंकि तीनों को ही मार्केट में टिके रहने के लिए एक हिट फिल्म की दरकार है।
आईये आपको दिखाते हैं फिल्म शार्टकट रोमियो की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











