ना परिणीति, ना इलियाना, ये सुपरमॉडल बनीं FAN में शाहरूख की हीरोइन!
काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि शाहरूख खान की फिल्म फैन की हीरोइन कौन होगी। इस फिल्म के लिए वाणी कपूर, परिणीति चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज़ के नाम बार बार सामने आ रहे थे। लेकिन डायरेक्टर मनीष शर्मा ने इन सारी अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।
शाहरूख खान की फिल्म फैन की फीमेल लीड हैं एक सुपरमॉडल। इनका नाम है वलूशा डीसूज़ा। डायरेक्टर के मुताबिक फैन काफी अलग फिल्म है और इसके लिए रेगुलर हीरो-हीरोइन नहीं चाहिए थे। इसलिए वलूशा को इस किरदार के लिए चुना गया। वलूशा फैशन इंडस्ट्री का चर्चित नाम है और 2000 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद काफी पॉपुलर हुई थीं।
वलूशा ने फैशन कोरियोग्राफर मार्क रॉबिन्सन से शादी करने के बाद ब्रेक ले लिया। लेकिन अब दोनों साथ नहीं है और उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल से ट्रे्निंग ली है। चूंकि उनके पास एक्टिंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं है इस कारण वो शाहरूख खान की फिल्म में काम करना नहीं चाह रही थी।
ALSO READ: इस टीवी एक्ट्रेस ने शाहरूख खान के साथ शूट को कहा NO!
वलूशा को इस रोल के लिए मनाना सबके लिए टेढ़ी खीर था। पर अंतत: वो मान ही गईं। फिलहाल उन्होंने साउथ मुंबई और अंधेरी के एक स्टूडियो में अपने रोल के लिए शाहरूख खान के साथ शूटिंग शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications

