वाजिद खान की अंतिम यात्रा की तस्वीर आई सामने- साजिद खान दिखे भावुक
बॉलीवुड के लिए पूरा साल काफी ज्यादा बुरा रहा है और एक के बाद मनहूस खबरें ही सामने आती रही हैं। पहले इरफान खान फिर ऋषि कपूर और अब शानदार म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की मौत ने सबको झकझोर के रख दिया है। इस समय उनकी मौत की खबर से सभी लोग काफी ज्यादा सदमें में हैं और लोग लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
Recommended Video
Wajid Khan के अचानक निधन से फूट-फूटकर रोए भाई Sajid Khan | FilmiBeat
इस समय उनकी अंतिम यात्रा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें साजिद खान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में साजिद खान ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और वो अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए जाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को ViranBhayani ने साझा करते हुए लिखा है.. वाजिद खान के भाई साजिद खान उनके अंतिम यात्रा में पहुंचे। काफी समय से वाजिद को किडनी में समस्या थी।
सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली- अब इन वर्कर्स के लिए दौड़ेगा फूड ट्रक


Click it and Unblock the Notifications