सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली- अब इन वर्कर्स के लिए दौड़ेगा फूड ट्रक
सुपरस्टार सलमान खान लगातार किसी ना किसी तरह का शानदार काम कर रहे हैं और लगातार चर्चा में बने हैं। जब से इस लॉकडाउन की शुरुआत हुई है वो काफी अच्छे अच्छे कामों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में उनका शुक्रिया महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अदा किया था और कहा कि सैनेटाइजर के लिए शुक्रिया। अब सलमान खान ने थिएटर्स में काम कर रहे लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया है।
गौरतलब है कि कुछ समय से मुंबई की सड़कों पर सलमान खान के बींग हंगरी फूड ट्रक घूम रहे हैं और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। लेकिन अब उन्होने ऐसा ही दो ट्रक थिएटर्स में काम कर रहे लोगों के लिए चलाने का इंतजाम किया है। गौरतलब है कि ये काम शुरु भी हो चुका है और लोगों तक इसका खाना भी पहुंच रहा है। सुपरस्टार सलमान खान उन सितारों में से एक हैं जो कि लोगों की मदद करते रहते हैं और हर करह से उनके साथ रहते हैं।
सोशल मीडिया पर वापस आईं जायरा वसीम और ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब- अकाउंट किया था डिलीट


Click it and Unblock the Notifications











